नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली लाॅक डाउन करने के आदेश दिये थे। साथ ही सरकार ने पूरी दिल्ली में धारा-144 लगाने के साथ-साथ लोगों को घरों 31 मार्च तक घरों में ही रहने के आदेश दिये थे। साथ ही अधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों की जांच के भी निर्देश दिये गये थे। साथ ही यह भी आदेश दिये गये थे कि जो भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसी के तहत सोमवार को होम क्वार्नटाईन के उल्लंघन को लेकर जिले में पहली बार पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस संबंध में जिला दक्षिण-पश्चिम की तरफ से जानकारी देते हुए नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने बताया कि द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र में स्थित हारमनी अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 87 में जांच पड़ताल के दौरान कोई नही पाया गया। जिसे देखते हुए सर्विलांस टीम ने सोसायटी के आरडब्ल्यूए सदस्यों की शिकायत पर मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। इस पर थाना द्वारका नार्थ में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होने बताया कि हिमांशु एयर इंडिया का कर्मचारी, अनिल सिंह राठी, गीता राठी, मनप्रीत राठी व मोहित राठी के खिलाफ संक्रमण रोग एक्ट 1897 के तहत जिला सर्विलांस अधिकारी विमल कौशल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि उक्त लोग जांच के दौरान घर पर नही पाये गये थे। जब उन्हें ढ़ूंढा गया तो उक्त आरोपी फकरूद््दीन अपार्टमेंट सेक्टर-10 में पाये गये। अब आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी। सर्विलांस अधिकारी ने इसकी सूचना डीसीपी द्वारका व डीएम जिला दक्षिण-पश्चिम को भेज दी गई है। आगे की कार्यवाही पर उक्त अधिकारी ही फैसला करेंगे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान