किरण चौधरी ने सीएम की तारीफ कर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किरण चौधरी ने सीएम की तारीफ कर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

-किरण चौधरी के समर्थक भी बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  किरण चौधरी और श्रुति चौधरी सीएम आवास पहुंची। जहां बड़ी संख्या में किरण चौधरी के समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान किरण चौधरी ने सीएम की तारीफ कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मधुरभाषी, सरल मुख्यमंत्री जिनकी मैं दिल से कायल हूं।  

किरण चौधरी ने कहा कि यहां वो लोग है जो हजार-हजार लोगों में पैंठ रखते है। सबको नहीं बुला सकी, लेकिन हम जल्द एक बड़ी रैली करेंगे। रैली करके नायब सैनी जी को फिर मुख्यमंत्री बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले पद संभाला है मगर जिस तरह से फैसले ले रहे है, वह तारीफ के काबिले है। किरण ने कहा कि सरपंचों की मुख्यमंत्री ने मौज क़रवा दी है। कांग्रेस के समय में 10 लाख ही थे। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग को प्लाट दिए जा रहे है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किरण चौधरी ने कहा कि संविधान-संविधान के नाम पर झूठ बोला गया, एक षड्यंत्र रचा गया।

किस चीज का जश्न मना रहे है- श्रुति चौधरी

वहीं, श्रुति चौधरी ने कहा कि जैसे कभी बंसी लाल ने सामान्य का विकास हर क्षेत्र का विकास किया वहीं लक्ष्य है।  भाजपा वहीं पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता को मान सम्मान देती है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की भूल है 44 से 99 पर क्या आ गए इन्हें अभी भी विश्वास नहीं है कि ये विपक्ष में है। किस चीज का जश्न मना रहे है। लोग सरकार चुन चुके है तीसरी बार नेतृत्व मोदी जी के हाथ मे दिया है।

‘आपको मजबूती देने आए है’

श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपने मार्च में कमान संभाली मगर गांव गांव में ये चर्चा है कि लोगों के लिए ही दिन रात काम करते है। सीएम साहब को बताना चाहते है कि आपको मजबूती देने आए है। आपके और पूर्व मुख्यमंत्री जी के नेतृव में आगे बढ़ेंगे। भाजपा में जो शामिल नहीं हुए है उन्हें बताने का प्रयास करेंगे कि भाजपा में शामिल करवाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox