EOU ने नीट-एग्जाम को लेकर किया बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

EOU ने नीट-एग्जाम को लेकर किया बड़ा खुलासा

-पटना के खेमनीचक स्कूल में अधजले प्रश्न पत्र हुए बरामद -ओएसिस स्कूल में हुआ था लीक

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- NEET पेपर लीक कांड में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है। ईओयू के अनुसार, पटना के खेमनीचक स्कूल से बरामद अधजले प्रश्न पत्र हजारीबाग के कल्लू चौक के पास मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था। यह जानकारी प्रश्न पत्र पर दर्ज कोड के मिलान से मिली है। ओएसिस स्कूल में NEET का परीक्षा केंद्र था। यह पहला मौका है जब ईओयू ने इस मामले में विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

इस बीच, मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम पटना पहुंच चुकी है और सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। ईओयू और पटना पुलिस अब इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को हैंडओवर करेगी। अधजले प्रश्नपत्र पर दर्ज कोड नंबर का मिलान करने के लिए ईओयू लगातार एनटीए से संदर्भ प्रश्नपत्र मांग रही थी, जिसे एनटीए ने उपलब्ध करा दिया है। एनटीए के मुताबिक, इस कोड नंबर के प्रश्न पत्र को ओएसिस स्कूल भेजा गया था और यहीं से 5 मई की सुबह ही निकाल लिया गया था। हालांकि, रॉकी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह प्रश्न पत्र इस सेंटर से कैसे, कब और किसकी मदद से निकाला गया था। यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रश्नपत्र हजारीबाग के इस सेंटर के अलावा अन्य शहरों से भी आउट किए गए थे।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया प्रश्न पत्र
ईओयू के मुताबिक, प्रश्न पत्र की सत्यता परखने के लिए इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि प्रश्नपत्र की पैकिंग लिफाफा और संबंधित पैकिंग में प्रयुक्त स्टील के ट्रक में छेड़छाड़ के प्रमाण मिले हैं। इन सभी सामानों को जब्त कर उनकी पड़ताल चल रही है। इस स्कूल के प्राचार्य समेत अन्य कर्मियों से ईओयू की टीम पूछताछ कर चुकी है और अब सभी पूछताछ की जानकारी समेत अन्य दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox