द्वारका जिला पुलिस ने मेवाती गैंग के दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने मेवाती गैंग के दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार

-एएटीएस सेल ने अपराधी से पिस्तौल व चोरी की एक स्कूटी की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने मेवाती गैंग के 2 वाहनचोरो को नजफगढ़ के दिचाऊं कलां डिपो के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के नाम रोहित और राहुल है। ये दोनों नजफगढ़ के जय विहार के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल ,एक ज़िंदा कारतूस और चोरी की एक स्कूटी को बरामद किया है। बदमाश रोहित के ऊपर पहले से ही चोरी के 11 मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 6 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की वाहनचोरी की वारदातों में लिप्त मेवाती गैंग के दो बदमाश नजफगढ़ में दिचाऊं कलां डिपो के पास वारदात को अंजाम देने आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में SI दिनेश कुमार ,ASI जितेंदर ,विजय सिंह ,हेड कांस्टेबल सोनू ,मनीष ,इन्दर सिंह और मनोज की टीम बनाई गई। पुलिस ने दिचाऊं कलां डिपो के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें स्कूटी पर संदिगथ परिस्थिति में दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पोलिसकंरियो ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दुरी पर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox