विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

-पेड़-पौधे हमारी धरोहर हैं, इनकी रक्षा करें- संध्या चंद्रसेन

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछ्ले दस वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण के बचाव हेतु जागरूक किया गया।

           बता दे कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 सालों से चलने वाली एक गैर सरकारी संस्था है जो कौशल प्रशिक्षण,महिला स्वरोजगार,नशा मुक्ति,मेडिकल प्रशिक्षण,सड़क सुरक्षा अभियान , पर्यावरण बचाव आदि क्षेत्रों में कई सालों से कार्यरत है।
इसी पहल में संस्था के विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से पर्यावरण दिवस के विषय जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी धरोहर हैं इसकी रक्षा करें। 1973 से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को बल दिया जाता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति के संरक्षक हैं और एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है।
          इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, दीप जोशी, अभिषेक जोशी, सिमरन, संतोषी, सुनाक्षी, गायत्री, भारती ,रिया, देमिन, अंजलि, देव, वसुंधरा, सानिया आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox