जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी

-21 यात्रियों की मौत, 40 घायल

जम्मू-कश्मीर/अनिशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कालीधार इलाके में बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गयी। उन्होंने बताया कि बस श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही थी। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से बिगड़ गया संतुलन

जानकारी के मुताबिक, बस का नंबर UP 86EC 4078 है। यह बस अखनूर के तुंगी मोड़ पर गहरी खाई में गिर गई। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आ जाने से हादसे वाली बस के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। बस गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को रस्सी और पीठ पर लादकर चलाया जा रहा बचाओ अभियान

बस का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ सामान पीठ पर लादकर सड़क तक ले आए। इसके बाद घायलों को गाड़ियों से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox