नोएडा के इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी में ED ने मारी छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा के इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी में ED ने मारी छापेमारी

नोएडा के इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी में ED ने मारी छापेमारी

नोएडा/अनिशा चौहान/- ईडी ने गुरुवार को धोखाधड़ी के एक मामले में इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी की 291.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इस मामले में जांच के तहत नोएडा के फेमस जीआईपी मॉल सहित मनोरंजन और मनोरंजन सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी की 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है।

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस के द्वारा इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज की गई है। इस पर निवेशकों को धोखा देने का भी आरोप है। कंपनी ने कथित तौर पर गुरुग्राम में घर और दुकानें उपलब्ध कराने के वादे के साथ लगभग 1,500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये से अधिक निवेश हासिल करने का आरोप हैं। ईडी के हस्तक्षेप का उद्देश्य धोखाधड़ी किए गए धन की वसूली करना और इसके पीड़ितों को कुछ हद तक न्याय दिलवाना है।

GIP Mall में इतनी प्रॉपर्टी हुई जब्त

प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड की 291.18 करोड़ रुपये की संपत्तियों में ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल नोएडा में 3,93,737.28 वर्ग फुट के अनसोल्ड कमर्शियल स्पेस, एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड, रोहिणी के नाम पर 45,966 वर्ग फुट का कमर्शियल स्पेस और जयपुर के दौलतपुर गांव तहसील में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम पर 218 एकड़ जमीन शामिल है।

ईडी ने लगाया ये आरोप

ईडी ने आरोप लगाया है कि इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर्स ने निवेशकों के फंड को किसी और संबंधित संस्थाओं के पास जमा करवाने और फिर सस्ते दाम पर कंपनी को बेचने का आरोप है। इसके अलावा निवेशकों की सभी देनदारियों से छुटकारा पाने के पूर्व नियोजित इरादे से 400 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox