
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने की घटना में सात बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘बच्चों के अस्पताल में आग लगने की यह घटना हृदय विदारक है। हम सभी उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने मासूम बच्चों को खो दिया।’

CM ने कहा कि सरकार और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर घायलों का इलाज कराने में जुटे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है-सौरभ भारद्वाज
किसी को बख्शा नहीं जाएगा-सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने स्वास्थ्य सचिव से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी। दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में शनिवार (25 मई) देर रात आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक, उन्हें यह सूचना शनिवार देर रात करीब 11:32 बजे मिली।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा – सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने स्वास्थ्य सचिव से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।






More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई