स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म ने पहले दिन कमाये लगभग 11 करोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म ने पहले दिन कमाये लगभग 11 करोड़

नई दिल्ली/ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुए डांस मुकाबले की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले दिन 10 से 11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की है. 

स्ट्रीट डांसर 3डी

बता दें, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की  ‘स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी रिलीज हुई है. यह दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. वहीं ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है. सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है. सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है. जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है. 

सहज की गर्लफ्रेंड मिया (नोरा फतेही) होती है, जो ब्रिटेन डांस टीम द रॉयल्स में रहती है. वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) अपनी डांस टीम के साथ सहज का मजाक उड़ाती रहती है. इनायत का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है, जबकि सहज का ग्रुप इंडिया से. ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है. फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox