डीजेए ने उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीजेए ने उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ /भावना शर्मा/- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) से संबद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग उठाई। एनयूजेआई के स्थापना दिवस के मौके पर डीजेए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश थपलियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हमारा पत्रकार संगठन लंबे समय से मांग उठाता आ रहा है। रास बिहारी ने कहा कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए जर्नलिस्ट्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग को और तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार देश भर में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए मीडिया काउंसिल व मीडिया कमीशन का गठन की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार को ज्ञापन देगा।

डीजेए अध्यक्ष व एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव राकेश थपलियाल

डीजेए अध्यक्ष व एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव राकेश थपलियाल ने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधि मंडल पत्रकार सुरक्षा कानून और काउंसिल व कमीशन के गठन की मांग को लेकर जल्दी ही केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए मीडिया के अलग अलग क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों को डीजेए के साथ जोड़ा जाएगा। डीजेए महासचिव केपी मलिक ने कहा कि देश भर में अखबारों व टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया जर्नलिज्म भी तेजी से बढ़ रहा है। अतः सरकार को इस क्षेत्र में भी पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखना होगा।

राष्ट्रीय सचिव
राकेश थपलियाल

एनयूजेआई के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा किरण, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उषा पाहवा, डीजेए के पूर्व महासचिव आनंद राणा ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद बहल व फरीद अली, जाने-माने कार्टूनिस्ट जगजीत राणा, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कुमार पंकज व सुजान सिंह, सचिव रणवीर सिंह व हीरेन्द्र राठौर और कार्यकारिणी सदस्यों में नफेराम यादव, अमित कुमार गौड़, अंजलि भाटिया, फजले गुफरान, राजेश कुमार भसीन, अशोक बर्थवाल, मनोज कुमार दीक्षित के साथ कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox