ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

-जानमाल के नुकसान की संभावना कम, बताई जा रही हार्ड लैंडिंग, रायसी के स्टाफ से हुआ संपर्क

तेहरान/शिव कुमार यादव/- अजरबैजान दौरे पर निकले ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के हेलिकॉप्टर की दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को लेकर हेलीकॉप्टर की अजरबैजान में हार्ड लैंडिंग हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का क्या हाल है। तस्लीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि इस हेलीकॉप्टर पर सवार राष्ट्रपति के कुछ साथी केंद्रीय मुख्यालय से संपर्क करने में सक्षम हुए है जिससे उम्मीद जगी है कि इस दुर्घटना में जानमाल की संभावना कम हो गई है। राष्ट्रपति रायसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे, जिनमें से दो पर मंत्री और अधिकारी सवार थे। हालांकि वे दोनों हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य पर पहुंच गए हैं।

हेलीकॉप्टर पर ईरानी विदेश मंत्री भी हैं सवार
बताया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में तबरीज़ के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम सैय्यद मोहम्मद-अली अल-हाशेम और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे।

अजरबैजान दौरे पर हैं ईरानी राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी अजरबैजान दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रायसी ने कहा कि ईरान और अजरबैजान गणराज्य फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन करना जारी रखेंगे क्योंकि दोनों पक्ष जायोनी शासन (इजरायल) से नफरत करते हैं। रायसी ने रविवार को अपने अजरबैजानी समकक्ष इल्हाम के साथ बातचीत के दौरान कहा, “फिलिस्तीन मुद्दा इस्लामी दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है, और ईरानी और अज़रबैजानी देशों को फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन और ज़ायोनी शासन के प्रति उनकी नफरत में कोई संदेह नहीं है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox