नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गुरुवार को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार को उनके निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी नकदी बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।


पीएमएलए की विशेष अदालत ने मंत्री आलमगीर आलम को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया अनिल कुमार ने बताया कि हमने 10 दिन की ईडी रिमांड मांगी थी। अदालत ने उन्हें (झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम) 6 दिन की दिन रिमांड पर भेज दिया है। कुमार ने बताया कि पूरी नकदी (जो उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर से बरामद की गई थी) उन्हीं की है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार