यमुनोत्री  के रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यमुनोत्री  के रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़

-पुलिस को करनी पड़ी अपील -यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पांव रखने की जगह नहीं

उत्तराखंड/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/  – बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड के सभी चारों धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में 32 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री जाने वाले भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

वीडियो के अनुसार, पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें ना लोग आगे बढ़ पा रहे हैं और ना ही पीछे जा पा रहे हैं। खतरनाक पहाड़ों पर भी कुछ लोग चढ़े नजर आ रहे हैं और खच्चर –डोली वाले भी इसी में फंसे हैं। इस वीडियो के आने के बाद राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।

पुलिस प्रशासन ने दी सफाई

जिस पर शनिवार को पुलिस प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि वहां के हालात सामान्य हैं और अब भीड़ नहीं है। प्रशासन ने एक मीडिया चैनल के माध्यम से कहा कि भीड़ 200 मीटर के दायरे में एक क्षेत्र तक ही सीमित थी और यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले भक्तों की एक बड़ी संख्या के साथ, भारी बारिश स्थिति के बीच ऐसे हालात पैदा हुए। नतीजतन, लोग बारिश से बचने के लिए इकट्ठा हो गए जैसा वीडियो में दिख रहा है और इससे अराजकता फैल गई।

यात्रा स्थगित करने की अपील की

वहीं इसके बीच फिर रविवार को सुबह उत्तरकाशी पुलिस ने पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox