चुनाव के लिए CM केजरीवाल ने दी 10 बड़ी गारंटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव के लिए CM केजरीवाल ने दी 10 बड़ी गारंटी

-चुनावी तैयारियों में जुटे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही उन्होंने 10 गारंटी दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुराने गारंटी पर मैं जोर देना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि 15 लाख हर लोगों के अकाउंट में जाएंगे, वो नहीं हुआ है। 2 करोड़ रोजगार की बात की थी, जोकि नहीं हुई है। 2022 तक बुलेट ट्रेन चलाने की बात की थी, लेकिन अभी तक नहीं हुआ

‘हमने सब किया’

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘हमने गारंटी दी थी कि बिजली मुफ्त स्कूल शानदार होंगे, मोहल्ला क्लिनिक होंगे, हमने सब किया। मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75साल साल को हो जाएंगे मोदी रिटायर हों। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल पूरा करेंगे।

केजरीवाल की गारंटी

मुफ़्त बिजली

पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

शिक्षा

हर गाँव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनायेंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

स्वास्थ्य

हर गाँव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनायेंगे। हर जिले में शानदार multi-specialty सरकारी अस्पताल बजायेंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।

राष्ट्र सर्वोपरि

चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

देश के जवान

अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियाँ पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्नि वीरों को पक्का किया जाएगा।

देश के किसान

किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।

प्रजातंत्र

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवायेंगे।

बेरोजगारी

बेरोजगारी को व्यवस्थित तरीके से दूर किया जाएगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

भ्रष्टाचार

बीजेपी की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारो को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मौजूदा व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।

व्यापार

GST का आतंक (टैक्स टेररिज्म) खत्म किया जाएगा। GST को PMLA से बाहर किया जाएगा। व्यापार और उद्योग को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सभी कानून और प्रशासनिक व्यवस्था का सरलीकरण किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox