देहरादून में आए घूमने कॉलेज फ्रेंड्स, सड़क हादसे में हुई 5 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून में आए घूमने कॉलेज फ्रेंड्स, सड़क हादसे में हुई 5 की मौत

-अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल में हादसे के बारे में दी जानकारी

देहरादून/अनीशा चौहान/- मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से देहरादून के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाली एक छात्रा समेत पांच छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी शुक्रवार को मसूरी घूमने आए थे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि शुक्रवार रात मसूरी में रुकने के बाद शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे वह देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान दो छात्रों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, तीन घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ। नरेश राणा ने बताया कि दो की मौत हुई है, जिनमें एक युवती और एक युवक शामिल है। 23 साल की लड़की नैंसी गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना में मरने वालों में शामिल हैं:

1-आशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी निवासी निकट थाना नागफनी, रामलीला मैदान, पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद।

2- तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी जे 64 दुर्गा कॉलोनी रूड़की।

3- अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी शंकरपुर निकट डीआईएमएस कॉलेज गेट 1, सहसपुर देहरादून।

4- दिगांश प्रताप भाटी पुत्र देवेंद्र सिंह भाटी निवासी फ्लैट नंबर 302, थर्ड फ्लोर पेसलवुड अपार्टमेंट ज्वालापुर हरिद्वार।

5- हृदयांश चंद्रा पुत्र हरीश चंद्रा निवासी टाइप थर्ड, 723 एटीपी कॉलोनी, अनपरा सोनभद्र, यूपी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox