बीएसएफ जवानों से बदतमीजी करने को लेकर शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ पर दर्ज हुई रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ जवानों से बदतमीजी करने को लेकर शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ पर दर्ज हुई रिपोर्ट

-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झड़प व धमकी का वीडियो

शेरगढ़/राजस्थान/शिव कुमार यादव/- राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान शेरगढ़ के भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ का एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें बाबू सिंह एक बीएसएफ जवान को धमकाते व उनके साथ झड़प करते नजर आ रहे है। अब एसपी ग्रामीण ने इस वीडियों पर संज्ञान लेते हुए विधायक बाबू सिंह राठौड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस वीडियों पर लोगों का तो यहां तक कहना है कि जो लोग सत्ता के नशे में देश के जवानों तक का सम्मान नही करते है और उनको डराने व धमकाने का प्रयास कर सकते है तो आम जनता के प्रति उनका व्यवहार कैसा होगा। यह सोचने की बात है। लेकिन अब इस रिपोर्ट के बाद बाबूसिंह की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है।

          लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड और एक बीएसएफ जवान के बीच में मामला इतना गरमा गया कि एक दूसरे को धमकाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियों को लेकर विधायक बाबू सिंह राठौड ने अब अपनी बात रखी है।

बाबू सिंह राठौड़ ने बताया बूथ पर क्या हुआ था

बाबू सिंह राठौड़ ने बताया कि कि शेरगढ़ के मतदान केंद्र संख्या 10 नाथडाऊ में 26 अप्रैल की दोपहर 11ः00 तक मतदान का प्रतिशत 10 फीसदी के आसपास था। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह से ही इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। वहां पुलिस और बीएसएफ के जवान महिलाओं को परेशान कर रहे हैं उनसे नया आईडी कार्ड आधार कार्ड लाने के लिए कहा जा रहा था। वहीं करीब दोपहर को 12ः00 के बाद बाबू सिंह राठौड़ खुद वोट करने के लिए जब मतदान केंद्र संख्या 10 पर पहुंचे तो उन्होंने इस बात की शिकायत की तो उनमें से बीएसएफ के एक जवान के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जिस पर बाबू सिंह राठौड़ के टोकने पर उसने उनके ऊपर बंदूक तान दी, जिसकी शिकायत अधिकारियों से करने पर उसको वहां से हटा दिया गया।
        वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी वोट डालने से रोका जा रहा था। इस वजह से उन्होंने पहल की। उन्होंने कहा इतनी सी ही बात है इसके अलावा वहां कोई बात नहीं हुई। लेकिन लोगों का कहना है कि वीडियों में कहीं भी जवान द्वारा बंदूक तानने का कोई सीन नही है। और न ही जवान कोई बहस कर रहा है।

ग्रामीण एसपी ने दर्ज किया मामला
अब इस मामले में एसपी ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत पर विधायक राठौड के खिलाफ प्रथम दृष्टया आईपीसी 189 के तहत रपट डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच हो रही है। बीएसएफ जवान व बीएलओ सहित सभी के बयान दर्ज किए जा रहे है उसके बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox