तन और मन को स्वस्थ रखते है खेल- कमलजीत सहरावत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तन और मन को स्वस्थ रखते है खेल- कमलजीत सहरावत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला दक्षिण-पश्चिम नेहरू युवा केंद्र व डाबड़ी यूथ कल्ब ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि एसडीएमसी निगम में सदन की नेता कमलजीत सहरावत ने कहा कि बच्चों को खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए क्योंकि खेलों से तन और मन दोनो ही स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर पार्षद विनय चैहान, समाजसेवी अशोक अहलावत, प्रीत सिंह, एनवाईके के जिला समनव्यक एस पी सिंह, नवीन कोटिया व भावना शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

खेल प्रतियोगिता का आयोजक जयदीप सौलंकी व संरक्षक राजबीर सौंलकी ने सभी का स्वागत किया।

खेल प्रतियोगिता का आयोजक जयदीप सौलंकी व संरक्षक राजबीर सौंलकी ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीवाल, बैटमिंटन व एथलेटिक्स के खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। शरीर को फिट रखने के लिए खेलना जरूर चाहिए। पार्षद विनय चैहान ने खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेेने पर सभी खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न क्लबों की करीब 25 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कमलजीत सहरावत ने सभी विजेता टीमों को मैडल, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एनवाईके के अधिकारी एसपी सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox