द्वारका जिला पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

-पुलिस ने चोरों से चार चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सेक्टर-23 द्वारका जिला पुलिस की पीएस टीम ने दो ऑटो-लिफ्टरों को सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि सेक्टर-23 द्वारका थाने की पीएस टीम को शिकायतकर्ता ने अपनी बाइक चोरी की सूचना दर्ज कराई। उसकी बाइक पैसिफिक मॉल, सेक्टर-23 के पास से चोरी हुई है। सूचना के मुताबिक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक समर्पित टीम का गठन किया गया, जिसमें एसएचओ सुनील कुमार, एएसआई मंगतू राम, एएसआई करमबीर, एचसी हरी नारायण, एचसी सुखराम, सीटी विकास और सीटी नरेश शामिल थे। सूचना के मुताबिक टीम ने एसओसी दौरा किया और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को छान मारा। क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे दो अनजान व्यक्तियों का फुटेज की सहायता से पता लगाया और उनको पकड़ने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी काम पर लगाया गया। टीम को क्षेत्र में अपराध करने के इरादे से घूम रहे आरोपियों की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने हर्ष का पीछा किया और उसे रुकने को कहा लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी टीम ने आरोपी व्यक्ति को समय रहते मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान हर्ष उर्फ फौजी बताई। वह कलानौर, जिला रोहतक, हरियाणा का निवासी है। हर्ष ने अपने सहयोगी रोहित का भी खुलासा किया और उसको भी शाहाबाद मोहम्मदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बाकी तीन चोरी की मोटरसाइकिलों का भी खुलासा किया, जो गांव निगाना के पास झाड़ियों में से बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा मामले को दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox