मानसी शर्मा / – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा हेट स्पीच भाजपा देती है। उन्होंने AAP के मोहल्ला क्लीनिकों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का फंड रोक दिया। वे चाहते हैं कि कोई भी विपक्षी नेता आगामी चुनावों के लिए प्रचार ना कर पाए। वे व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। ये तानाशाही है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई भी नेता बीजेपी के जुल्म के खिलाफ बोलता है तो उसके घर पर ईडी आती है, सीबीआई आती है, इनकम टैक्स की टीम आती है। भगवंत मान ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। ये बात मैं इसलिए कह रहा है, क्यों आडवानी जी ने कहा था कि अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो जाएंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चाहे मैं जेल के बाहर रहूं या अंदर मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा