अजय कपूर BJP में हुए शामिल, राहुल गांधी के थे करीबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजय कपूर BJP में हुए शामिल, राहुल गांधी के थे करीबी

- अजय कपूर BJP में हुए शामिल, राहुल गांधी के थे करीबी, कांग्रेस के साथ 35 साल का सफर हुआ खत्म

मानसी शर्मा / –  लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राहुल गांधी के करीबी नेता अजय कपूर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है. अजय राय का कांग्रेस के साथ 35 साल का सफर अब खत्म हो गया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक रहे अजय कपूर अब भाजपा शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा कि आज का दिन पुनर्जन्म की तरह, देश के प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में शामिल होकर अभिभूत हूं. बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अजय कपूर को शामिल करवाया.

भाजपा में शामिल होने से पहले अजय कपूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा. उन्होंने लिखा- निवेदन है कि मैं लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं. अब मैं अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. आप से अनुरोध है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा करें.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox