CAA लागू होते ही खुशी से झूम उठी सीमा हैदर,जानें क्या कहा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CAA लागू होते ही खुशी से झूम उठी सीमा हैदर,जानें क्या कहा?

मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सोमवार 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने की अधिसूचना लागू कर दी है। इससे भारत के तीन मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के गैर-मुस्लिम और धार्मिक तौर  पर पीड़ित लोगों के लिए भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं अब पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने देश में सीएए लागू होने पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें, कि सीमा हैदर सीएए लागू होने पर खुशी मना रही हैं और उन्होंने रसगुल्ला भी बांटे हैं।

सीमा हैदर को मिलेगा सीएए का फादया?

कहा जा रहा है कि सीमा हैदर ने भले ही जश्न मनाया है लेकिन उनको इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि वह एक मुस्लिम हैं और 2014 के बाद भारत आई हैं। क्योंकि सीएए कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदुओं, जैनों, ईसाइयों, सिखों, बौद्धों और पारसियों को यहां पांच वर्ष निवास करने के बाद भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान करता है।

सीएए का नोटिफिकेशन हुआ जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि देश में आज से सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और इस अधिसूचना के साथ ही देश में सीएए आज से लागू हो गया है। इससे भारत के तीन पड़ोसी मुल्कों के अल्पसंख्यकों को भारत आने पर नागरिकता देने का प्रावधान है। इसमें मुस्लिम शामिल नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सीएए को लागू करने के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन करने वालों को वो साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox