ई रिक्शा से महिला को नीचे गिरकर लूटा फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ई रिक्शा से महिला को नीचे गिरकर लूटा फोन

- पुलिस की मनमानी, लूट की बजाय बैग से मोबाइल चोरी होने में किया है केस - महिला को सड़क पर गिराकर घसीटने से चेहरे और घुटने में आई हैं चोटें

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक्सटेंशन दो में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला को हाथ पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और घसीटकर मोबाइल लूट लिया। महिला के बायें घुटने व चेहरे पर चोट आई है। आरोप है कि पुलिस ने लूट की बजाय बैग से फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज पीड़ित खुद खंगालने में जुटे हैं।

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के सी ब्लाक के कृष्ण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे ई-रिक्शा में बाजार जा रही थीं। ई-रिक्शा में बैठने के दौरान उनके भाई की काल आ गई। उन्होंने घर पहुंचकर बात करने को कहकर फोन काट दिया। बैग खोलकर मोबाइल रख रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल लूटने का प्रयास किया, उन्होंने मोबाइल नहीं छोड़ा। बदमाश ने उनका हाथ पकड़कर खींचकर सड़क पर गिरा दिया और घसीटने लगा। बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गए। भागते समय बदमाश एक कार से टकराने से बचे, लेकिन तेजी से फरार हो गए। बाइक सवार पीछे बैठे बदमाश ने सफेद शर्ट पहनी थी। हेलमेट नहीं लगाया था। उन्होंने ई-रिक्शा चालक से थाने चलने को कहा तो उसने अनीता को घर छोड़ दिया। फिर वह पत्नी के साथ शालीमार गार्डन थाने पहुंचे। कृष्ण सिंह ने बताया कि पत्नी के साथ शालीमार गार्डन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को पत्नी के साथ हुई लूट की लिखित शिकायत की। पुलिस ने उन्हें रिसीविंग नहीं दी। पत्नी से चला नहीं जा रहा था। पैर में सूजन आ गई थी। दर्द के चलते वह अस्पताल लेकर गए। मोबाइल में कई अहम दस्तावेज और वीडियो- फोटो थे। 26 जनवरी को ही उन्होंने 28 हजार का फोन खरीदा था।

साक्ष्य खुद खंगालने में जुटी है पीड़िता

लूट के बाद पीड़िता ने पुलिस के साथ घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। रविवार को वह दोपहर में खुद ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पहुंचे थे। उनका कहना था । कि आरोपित सीसीटीवी में कैद हुए होंगे। उनकी बाइक का नंबर दिख सकता है, जिससे वह जल्दी पकड़े जा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox