
मानसी शर्मा / – देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सनसनीखेज वारदात घटी है जहां दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फोटोग्राफर और एक युवक में झगड़ा हो गया जिसके बाद सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक कर्तव्य पथ पर चाकूबाजी हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर में फोटोग्राफर और युवक के बीच में झड़प हो गई जिसके बाद से युवक ने फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने पीड़ित के हाथ और गले में चाकू से वार किए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स जो है वो इंडिया गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है।
घर से भागा हुआ है आरोपी
पुलिस के अनुसार,आरोपी का नाम योहान है और वो मानसिक रूप से भी ठीक नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स तेलंगाना का रहने वाला है। वो आरोपी तेलंगाना से भी घर से भागा हुआ है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सेंसिटिव इलाकों में से एक है कर्तव्य पथ
बता दें, कर्तव्य पथ दिल्ली के सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक माना जाता है। ये रोड राष्ट्रपति भवन को इंडिया गेट से जोड़ती है। ये वहीं रोड है जहां महीने भर पहले ही 26 जनवरी की परेड हुई थी और यहां पर देश दुनिया के नामचीन शख्स इकट्ठा हुए। इस इलाके में कई मंत्रालय और प्रशासनिक भवन भी मौजूद हैं। यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इन इंतजामों के बावजूद चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन पुलिस ने समय रहते ही आरोपी शख्स को पकड़ लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।





More Stories
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल पुराने आबकारी मामले में फरार महिला गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी