दिनदहाड़े कर्तव्य पथ पर हुई चाकूबाजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 दिनदहाड़े कर्तव्य पथ पर हुई चाकूबाजी

मानसी शर्मा / – देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सनसनीखेज वारदात घटी है जहां दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फोटोग्राफर और एक युवक में झगड़ा हो गया जिसके बाद सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक कर्तव्य पथ पर चाकूबाजी हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर में फोटोग्राफर और युवक के बीच में झड़प हो गई जिसके बाद से युवक ने फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने पीड़ित के हाथ और गले में चाकू से वार किए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स जो है वो इंडिया गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है।

घर से भागा हुआ है आरोपी

पुलिस के अनुसार,आरोपी का नाम योहान है और वो मानसिक रूप से भी ठीक नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स तेलंगाना का रहने वाला है। वो आरोपी तेलंगाना से भी घर से भागा हुआ है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सेंसिटिव इलाकों में से एक है कर्तव्य पथ

बता दें, कर्तव्य पथ दिल्ली के सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक माना जाता है। ये रोड राष्ट्रपति भवन को इंडिया गेट से जोड़ती है। ये वहीं रोड है जहां महीने भर पहले ही 26 जनवरी की परेड हुई थी और यहां पर देश दुनिया के नामचीन शख्स इकट्ठा हुए। इस इलाके में कई मंत्रालय और प्रशासनिक भवन भी मौजूद हैं। यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इन इंतजामों के बावजूद चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन पुलिस ने समय रहते ही आरोपी शख्स को पकड़ लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox