सीएम मनोहर लाल ने महिलाओं से किया बड़ा वादा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम मनोहर लाल ने महिलाओं से किया बड़ा वादा

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के करनाल में लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  महिलाओं के अंदर एक विशेष गुण है, उनकी बहादुरी और उनकी संपन्नता लेकिन इसके साथ ही उन्हें कष्ट भी अधिक होते हैं।  अगर महिला परिवार में संस्कारित है तो वे तीन पीढ़ियों को सुधार देती हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इतने बड़े महत्वपूर्ण हिस्से के लिए प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हित में यह योजना लाए, जिसमें सेल्फ हेल्प, कौशल विकास सहित अन्य शामिल हैं। हरियाणा में लगभग 55,000 सेल्फ हेल्प ग्रुप बने हुए हैं।

प्रदेश में करीब पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी- सीएम मनोहर लाल

सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में करीब पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी, इन्हें ड्रोन दीदी बनाएंगे। इस संदर्भ में 200 बहनों को ड्रोन उपलब्ध करा कर काम भी दिला दिया गया है। लिक्विड यूरिया छिड़काव के लिए ड्रोन सीख कर महिलाएं कारगर साबित होंगी। जो बहनें रसोई तक सीमित थी वो अब वैज्ञानिक तौरपर ड्रोन चला रहा है, सीख रही हैं।

लखपति बनने के बाद वो पूरे परिवार को सपोर्ट करती हैं- सीएम मनोहर लाल

करनला में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लखपति बनने के बाद वो पूरे परिवार को सपोर्ट करती हैं। एक महिला तीन पीढ़ियों को संभालती है। उन्होंने कहा, “जन संवाद में मैने देखा बहनें अच्छा काम कर रही है, उन्हें सांझा बाजार देने का काम किया है। फतेहाबाद में सांझा बाजार तैयार है, जल्द ही उद्धघाटन होगा।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के दौरान ड्रोन उड़ाते हुए दिखे। उन्होंने कहा, “हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन मुहैया कराएंगे ताकि उन्हें कृषि में हर तरह से मदद मिल सके।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox