दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई। सरकार का दावा है कि पिछले एक वर्ष में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना कर स्वास्थ्य क्षेत्र में तेज गति से काम किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अपने ही इलाके में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का लक्ष्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को उसके निवास क्षेत्र के नजदीक ही भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सके। इन केंद्रों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले बड़े अस्पतालों पर दबाव भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुफ्त जांच और दवाओं की सुविधा
इन स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच, मुफ्त दवाइयां, आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर की प्रारंभिक जांच, टीकाकरण कार्यक्रम तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलने की संभावना है।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक करतार सिंह तंवर और निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल दिल्ली को सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में आगे ले जाएगी और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox