दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान

-किन लोगों को नहीं मिलेंगे नए राशन कार्ड

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, अब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को राशन कार्ड में ‘परिवार की मुखिया” माना जाएगा।  लेकिन अगर घर में एक ही महिला हो और उसकी उसकी उम्र 18 साल से कम होगी, तो परिवार में सबसे बुजुर्ग पुरुष को घर का मुखिया माना जाएगा। इस फैसले को महिलाओं को सशक्त बनाने और पारिवारिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति का आकलन नई तय की गई आय सीमा के अनुसार किया जाएगा। अब सरकार ने आय का मानदंड एक लाख रूपये से बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है। नए राशन कार्ड को बनवाने के लिए दिल्ली राजस्व विभाग से इनकम सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होगा। इस आप घर बैठे अपने कम्प्यूटर से भी अप्लाई कर सकते हैं ।

फैसले का उद्देश्य
सरकार का कहना है कि यह निर्णय महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का सीधा लाभ मिलने में आसानी होगी। यह नियम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले लाभार्थियों पर लागू होगा। राशन दुकानों के माध्यम से मिलने वाले गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

इन लोगों को नहीं मिलेंगे नए राशन कार्ड
. परिवार की सालाना आय 1.2 लाख रुपये से ज्याद नहीं होनी चाहिए।

. परिवार के किसी भी सदस्य के पास अपनी प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए

. इनकम टैक्स देने वाले लोगों का नहीं बनेगा।

. घर में बिजल का कनेक्शन 2 किलोवॉट से ज्याद नहीं हो चाहिए।

. परिवार में किसी के पास कार नहीं होनी चाहिए। लेकिन टैक्सी और दूसरे वाहने चलाने वालों को मिलेगी छूट

. सरकारी कर्मचारियों को नहीं बनेगा राशन कार्ड

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox