
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती चौथी मंज़िल से छलांग लगा बैठी। यह सनसनीखेज घटना 60 फीट रोड स्थित होटल संतोष रेजीडेंसी में दोपहर करीब 1 बजे सामने आई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुंदर नगरी निवासी युवती और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीय युवक होटल में चेक-इन किए हुए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवती कथित तौर पर गुस्से और तनाव में आकर होटल की चौथी मंज़िल की खिड़की से कूद गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम में PCR कॉल आई, जिसके बाद फर्श बाजार थाना पुलिस और PCR टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। होटल स्टाफ और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दोनों के बीच हुए विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने छलांग आत्महत्या के इरादे से लगाई या यह किसी अन्य परिस्थितियों का नतीजा था।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस