रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने

-जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक नया ऑडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें दोनों को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो रणवीर सिंह के पूरे स्टाफ और मैनेजर्स को निशाना बनाया जाएगा। ऑडियो में कहा गया है ‘एक-एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे… तुम्हारे मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं, परिवार कहां है, सब पता है। वरना सुधर जाओ।’ इसके अलावा धमकी में रोहित शेट्टी का भी जिक्र है और बॉलीवुड को लाइन में आने की सलाह दी गई है।

रणवीर सिंह के स्टाफ बने टारगेट
बतायाा जा रहा है कि यह धमकी 31जनवरी को रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हाल ही में हुई राउंड फायरिंग के बाद आई है, जिसकी जांच में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। इसी के साथ रणवीर सिंह को 10फरवरी को पहली बार 1करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन डिमांड के साथ धमकी भरा वॉइस नोट मिला था, जिसमें पुलिस शिकायत करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी। अब नए ऑडियो में स्टाफ को टारगेट करने की बात कही गई है, जिसमें मैनेजर्स की लोकेशन, टाइमिंग और परिवार की डिटेल्स पता होने का दावा किया गया है।

जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वॉइस हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती पाई गई है, जो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। मैसेज विदेश से VPN के जरिए भेजा गया था। इस मैसेज के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने उनके मैनेजर का बयान दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox