

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /रोहतक /अनूप कुमार सैनी/- आम आदमी पार्टी की रोहतक राज्य कार्यालय में राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द व् मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सह-प्रभारी सांसद डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचे। इस मीटिंग में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा से संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता क्रांतिकारी है, जो सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा हरियाणा जनता के साथ खड़े रहेंगे और लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा को जनता ने नकारा है, उससे साफ़ है कि अब भाजपा का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। वही जजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए सत्ता की लालसा में भ्रष्ट भाजपा का साथ दिया है। आम आदमी पार्टी बीजेपी व जेजेपी सरकार को सौ दिन का समय देती है, अपने किए वायदे पूरे करें। वही सांसद सुशील गुप्ता ने भी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हम भाजपा के भ्रष्ट शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए इतनी जल्दी हताश नहीं होना है, ये लड़ाई बहुत लम्बी है। आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्त्ता को जनता के हित के लिए लड़ना है और व्यवस्था परिवर्तन लेकर आना है। इस मीटिंग में हरियाणा में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही दिल्ली चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। सांसद डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष पंड़ित नवीन जयहिन्द ने संगठन विस्तार पर पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी व दिशा-निर्देश भी दिए।





More Stories
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर