कापसहेड़ा/सिमरन मोरया/ – साउथ वेस्ट जिले की एटीएस पुलिस ने एक शराब तस्कर को कापसहेड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम नेत्रपाल यादव है जो यूपी के संभल जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 42 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो जब्त किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की एक शराब तस्कर टेम्पो में हरियाणा से अवैध शराब बड़ी खेप कापसहेडा में लेकर आयने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी देविंदर कुमार और इंस्पेक्टर गौतम मलिक की देखरेख में एएसआई परवीन यादव जयपाल, धर्मेन्दर, हेड कांस्टेबल हरिओम, रविंदर , मोहित और नरेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने कापसहेड़ा इलाके में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक टेम्पो आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने टेम्पो चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। टेम्पो की तलाशी के दौरान उसमे से 42 कार्टन अवैध शराब बेचने के लिए बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही मान्य थी। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि