

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- महर्षि दयानन्द व्यायामशाला के संचालक खलीफा भगत स्वरूप के अकस्मात निधन के कारण व्यायामशाला में कामकाज व उसके प्रबंधन को लेकर सवाल उठाये जा रहे है। जिसके लिए व्यायामशाला के कोच व पहलवानों के साथ-साथ नजफगढ़ देहात के खिलाड़ियों व सामाजिक संस्थाओं, गउषाला के प्रंबंधकों ने बैठक का आयोजन कर इस विषय पर चर्चा की।
इस मौके पर बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक व व्यायामशाला के पूर्व षिष्य रह चुके नफेसिंह राठी ने कहा कि व्यायामशाला का प्रशासक मंडल व खिलाड़ी इस बात को भली-भांति जानते है कि अब व्यायामशाला का प्रबंधन कौन अच्छी तरह व ईमानदारी से निभा सकता है। उसका नाम सबके सामने रखें। समाज के प्रबुधजन इस पर गौर करेंगे। तथा सर्वसम्मति से उसका चयन करेंगे। गौरतलब है कि खलीफा के निधन के बाद व्यायामशाला में कुछ लोग अपना प्रभुत्व चाहते है। जिसकों लेकर व्यायामषाला में असमंजस का माहौल बन गया है। यहां यह भी बता दे कि यह व्यायामशाला आर्यसमाज की है जिसका नाम महर्षि दयानन्द व्यायामशाला रखा गया था। उस समय के नजफगढ़ आर्य समाज के प्रधान रघुनाथ सिंह ने इस प्लाॅट को खरीदकर आर्य समाज को दान दिया था। और खलीफा भगत स्वरूप ने यहां व्यायामशाला का संचालन आरंभ किया था। तब से लगातार वही इस का संचालन संभाल रहे थे। हालांकि उनके सहयोग के लिए व्यायामशाला में कोच व कर्मचारी भी मौजूद थें। वैसे तो समिति ने कुछ नाम सुझाये है जिनमें माना जा रहा है कि व्यायामशाला का प्रबंधन बलजीत डागर को सौंपा जा सकता है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान