आधी रात पूर्व प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, मची चींख-पुकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आधी रात पूर्व प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, मची चींख-पुकार

-लड़के ने खेला खूनी खेल, पुलिस ने दबोचा

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में प्रेमिका से बदला लेने के लिए एक युवक आधी रात उसके घर पहुंच गया। आरोपी सीढ़ी लगाकर घर में घुसा तो वह गलती से प्रेमिका की मां के कमरे में घुस गया। शोर मचाने पर प्रेमिका का पति भी वहां पहुंच गया। आरोपी को काबू करने का प्रयास किया तो उसने प्रेमिका की मां व पति को चाकू मार दिया। हमले के दौरान आरोपी ने प्रेमिका के साथ मारपीट भी की। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक मनीष की पूर्व दोस्त परिवार के साथ सराय रोहिल्ला इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा दो बच्चे, मां व छोटी बहन है। पीड़िता की करीब चार साल पहले मनीष से दोस्ती थी। शादी के बाद पीड़िता ने दोस्ती खत्म कर मनीष से बातचीत भी बंद कर दी। शुक्रवार आधी रात को मनीष पीड़िता के घर पहुंचा। उसके पास चाकू था। उसने सीढ़ी लगाई और पहली मंजिल से कमरे में दाखिल हुआ। वहां प्रेमिका की मां सो रही थी। मनीष को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भागा और प्रेमिका के कमरे में घुस गया। वहां महिला पति व बच्चों के साथ रही थी। शोर शराबा होने पर परिवार की आंख खुल गई।
         महिला के पति ने आरोपी मनीष को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू निकाल निकालकर पति पर हमला कर दिया। इस दौरान मां भी चाकू मार दिया। प्रेमिका वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारने का प्रयास किया। बाद में लातों-घूंसों से हमला कर दिया। इस बीच पुलिस वहां पहुंची। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox