‘जैकलीन ठगी में सुकेश के साथ थी शामिल’, कोर्ट में ED का बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘जैकलीन ठगी में सुकेश के साथ थी शामिल’, कोर्ट में ED का बड़ा दावा

मानसी शर्मा / – महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दलील दी है कि 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जानबूझकर महाठग सुकेश चंद्रशेखर के अपराध की आय स्वीकार कर रहीं थीं और उसके उपयोग में शामिल थीं।15 अप्रैल को हाई कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। ईडी ने अपने जवाब में दावा किया है कि फर्नांडीज ने कभी भी चंद्रशेखर के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच्चाई का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक हमेशा तथ्यों को छुपाया है।

‘नहीं दिए ठोस सबूत’

 ईडी ने कहा है कि शुरुआत में अपने बयानों में एक्ट्रेस ने ये दावा करके अपने को बचाने की कोशिश की है कि वह चंद्रशेखर की शिकार रही हैं, हालांकि, जांच के दौरान वह उनकी ओर से उत्पीड़न को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत प्रदान करने में विफल रहीं। ईडी ने कहा है कि जैकलीन चंद्रशेखर की आपराधिक पृष्ठभूमि से अवगत थी, फिर भी वह अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपराध की आय प्राप्त करती रहीं, उसका आनंद लेती रही और उसे अपने पास रखती रहीं।

प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी

दरअसल, ईडी ने ये तर्क जैक्लीन की याचिका के जवाब में दायर एक हलफनामे में दिया। बता दें, जैक्लीन ने अपनी याचिका में कथित तौर पर चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी। ये मामला जस्टिस मनोज कुमार ओहरी के सामने सूचीबद्ध किया गया था वहीं जैक्लीन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने ईडी के हलफनामे के जवाब में प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox