द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एएटीएस पुलिस ने दिचाऊं कलां गांव से 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करों की पहचान रोहित उर्फ़ दादा निवासी गांव झड़ौदा कलां और तनुज सैनी निवासी गांव कारोला के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 29 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। आरोपी तनुज के ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है।
इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की 2 शराब तस्कर एक कार में हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब दिचाऊं कलां गांव के रास्ते से दिल्ली में लेकर आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एसआई दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल इन्दर, संदीप, राजबीर, मनोज और हेमचंदर की टीम बनाई गई। पुलिस ने दिचाऊं कलां गांव में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमे बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार की तलाशी के दौरान उसमे से 29 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थी। फलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद