द्वारका एएटीएस ने पकड़ी 29 कार्टन अवैध शराब, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस ने पकड़ी 29 कार्टन अवैध शराब, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

-एएटीएस टीम ने आरोपियों को दिचाऊं कलां गांव से पकड़ा

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एएटीएस पुलिस ने दिचाऊं कलां गांव से 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करों की पहचान रोहित उर्फ़ दादा निवासी गांव झड़ौदा कलां और तनुज सैनी निवासी गांव कारोला के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 29 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। आरोपी तनुज के ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है।
          इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की 2 शराब तस्कर एक कार में  हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब दिचाऊं कलां गांव के रास्ते से दिल्ली में लेकर आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एसआई दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल इन्दर, संदीप, राजबीर, मनोज और हेमचंदर की टीम बनाई गई। पुलिस ने दिचाऊं कलां गांव में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमे बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार की तलाशी के दौरान उसमे से 29 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थी। फलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox