
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने ककरोला रोड से एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम इमरान है जो गोयला डेयरी का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 8 जनवरी को एक व्यक्ति ने द्वारका नार्थ थाने में दो अनजान लड़को द्वारा अपना मोबाइल लूटे जाने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह की देखरेख में एसआई कुलदीप सिंह, सुरेंदर सिंह, एएसआई सुमेर, हेड कांस्टेबल दिनेश चंद, कांस्टेबल अंकुर, रोहित और बिशु की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का एक आरोपी नजफगढ़ के ककरोला रोड पर आने वाला है। पुलिस ने ककरोला रोड पर ट्रैप लगाया तभी उन्हें बाइक पर संदिगथ परिस्थिति में एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर यू टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगा परन्तु पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से लूटे हुए 2 मोबाइल बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार