मुंबई/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार को एशिया की सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन के 19वें संस्करण की धमाकेदार शुरुआत हुई। ये एशिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय मैराथन हैं। इस साल मैराथन में पूरा देश मुंबई शहर की तरफ उमड़ पड़ा। सभी शहरो के कई युवाओं ने इस रेस में हिस्सा लिया। इसके अलावा देश के सभी धावको के ग्रुपो ने कई एनजीओ, सरकारी एजेंसियों और ब्रांड सहित बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 34 धावको ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कई जागरुगता अभियान भी चलाए गए।

इस अवसर पर दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप ) ने युवाओ को नशा से दुर रहने का संदेश दिया टाटा मुंबई मैराथन 2024 की दौड़ को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दें की इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ ऑन-ग्राउंड और वर्चुअल श्रेणियों में 59,000 से अधिक प्रतिभागी प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) से मुंबई की सड़कों पर दौड़े। बी आर जी ग्रुप से परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, गुलाब सिंह, शक्ति राणा, सुरेंदर दलाल, नीरज छिल्लर, सुमित राणा, सुदेश तोमर, सेवाराम, त्रलोक, सुनील, अजय कुमार, सनी राणा,सुमित राणा, अरुण विजयरन, कौशल शर्मा, मुकेश कुमारी, शलभ खरे, नितीन, विकास लाकड़ा, शिवा, आदित्य सिंह, चरण सिंह ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की और बहादुरगढ शहर को दर्शाया जिसमे कौशल शर्मा ने लाइफ की पहली फुल मैराथन सफलतापूर्वक दौड पूरी की।

वही सेवाराम ने 21 किलोमीटर में आयु वर्ग मे 35 से 40 वर्ग पहला स्थान प्राप्त की वही मुकेश कुमारी महिलाओं मे 42 किलोमीटर मे छठे स्थान पर रही। वही गुलाब सिंह, आदित्य, प्रवीन सांगवान ने बेहतर प्रदर्शन कर 3ः30 घंटे से कम समय मे पुरी की। सभी बहादुरगढवासियो ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको को बेहतर प्रदर्शन करने की ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप )की यूथ को नशे से दुर रहने का संदेश देने की तारीफ भी की।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार