गांवों से जियो टैगिंग की बाध्यता खत्म करे सरकार- थान सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों से जियो टैगिंग की बाध्यता खत्म करे सरकार- थान सिंह

-निगम मुख्यालय पर ज्ञापन चस्पा करने का होगा ऐलान

नईं दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय से जियो टैगिंग की समय सीमा बढ़ाने व दिल्ली देहात व गांवों से जियो टैगिंग की समय सीमा को खत्म करने की पुनः मांग की है। गांवों की जो संपत्ति पिछले कई वर्षों से सील की हुई है, उनको तुरंत खोलने की मांग की है। कई प्रॉपर्टी गांवों में ऐसी है जो विधवा व बुजुर्गों की है। वे उस प्रॉपर्टी के किराए पर भी निर्भर थे। उनको पिछले 5-6 वर्षों से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तुरंत इस पर वह कार्रवाई करते हुए सील खुलवाएं।ये लोग शासन प्रशासन के कार्यालयों का चक्कर काट कर थक चुके हैं।
          दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मेयर से नगर निगम से संबंधित हाउस टैक्स, भवन उपनियम, जियो टैगिंग व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर समय मांगा था। जिसका आज तक जवाब नहीं आया है। दिल्ली पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा ने उपराज्यपाल दिल्ली व सभी राजनैतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि गांवों पर बेबुनियाद थोपे जा रहे कानूनों को बंद करायें। और गांवों के विकास व रोजगार के लिए काम करें।ओर सील संपत्तियों को तुरंत खुलवाऐं।
           पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की इसको लेकर 28 जनवरी को पंच प्रमुखों व पंचायत प्रमुखों की बैठक बुलाई है। जिसमें नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर अपनी मांगों का ज्ञापन चस्पा करने का ऐलान करेंगे।ओर गांवों की समस्याओं व मांगों को लेकर सभी सासंदों व विधायकों को इस पर काम करने का दबाव बनाने की रणनीति तय करेगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox