एशिया के सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन में बीआरजी धावकों का बेहतर प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया के सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन में बीआरजी धावकों का बेहतर प्रदर्शन

-धावकों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश, 21 किमी में सेवाराम ने पाया पहला स्थान

मुंबई/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार को एशिया की सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन के 19वें संस्करण की धमाकेदार शुरुआत हुई। ये एशिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय मैराथन हैं। इस साल मैराथन में पूरा देश मुंबई शहर की तरफ उमड़ पड़ा। सभी शहरो के कई युवाओं ने इस रेस में हिस्सा लिया। इसके अलावा देश के सभी धावको के ग्रुपो ने कई एनजीओ, सरकारी एजेंसियों और ब्रांड सहित बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 34 धावको ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कई जागरुगता अभियान भी चलाए गए।

इस अवसर पर दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप ) ने युवाओ को नशा से दुर रहने का संदेश दिया टाटा मुंबई मैराथन 2024 की दौड़ को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दें की इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ ऑन-ग्राउंड और वर्चुअल श्रेणियों में 59,000 से अधिक प्रतिभागी प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) से मुंबई की सड़कों पर दौड़े। बी आर जी ग्रुप से परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, गुलाब सिंह, शक्ति राणा, सुरेंदर दलाल, नीरज छिल्लर, सुमित राणा, सुदेश तोमर, सेवाराम, त्रलोक, सुनील, अजय कुमार, सनी राणा,सुमित राणा, अरुण विजयरन, कौशल शर्मा, मुकेश कुमारी, शलभ खरे, नितीन, विकास लाकड़ा, शिवा,  आदित्य सिंह, चरण सिंह ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की और बहादुरगढ शहर को दर्शाया जिसमे कौशल शर्मा ने लाइफ की पहली फुल मैराथन सफलतापूर्वक दौड पूरी की।

वही सेवाराम ने 21 किलोमीटर में आयु वर्ग मे 35 से 40 वर्ग पहला स्थान प्राप्त की वही मुकेश कुमारी महिलाओं मे 42 किलोमीटर मे छठे स्थान पर रही। वही गुलाब सिंह, आदित्य, प्रवीन सांगवान ने बेहतर प्रदर्शन कर 3ः30 घंटे से कम समय मे पुरी की। सभी बहादुरगढवासियो ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको को बेहतर प्रदर्शन करने की ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप )की यूथ को नशे से दुर रहने का संदेश देने की तारीफ भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox