मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने युवाओं को दिया संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने युवाओं को दिया संदेश

मानसी शर्मा / –  मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देख पा रहा हूं कि बड़ी संख्या में बेटियां आज इस कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस महत्वपूर्ण दिन देश के सबसे युवा मतदाताओं के बीच आना अपने आप में ऊर्जा से भर देने वाला है। मैं आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देख पा रहा हूं कि बड़ी संख्या में बेटियां आज इस कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस महत्वपूर्ण दिन देश के सबसे युवा मतदाताओं के बीच आना अपने आप में ऊर्जा से भर देने वाला है। मैं आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है।

आप देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे मत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदारी की है। मैं जानता हूं कि आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए सबसे ज्यादा उत्साह होता है लेकिन ये शुरुआत बहुत ही ज्यादा अलग होता है। देश की मतदाता सूची में नाम पंजीकृत होते ही आप देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे मत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं।

देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कई लोग अखबार पढ़ते होंगे। आज हर दिन नई खबर आती है कि देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। लेकिन 2014 से पहले के अखबार खोलिए। तब आए दिन भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें अखबारों में छपती थी। हजारों करोड़ों रुपयों के घोटालों की खबरें सामान्य बात थी। देश के नौजवान उस समय की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते थे। मुझे संतोष है कि हम देश को उस अंधकारमय स्थित से बाहर निकाल पाए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox