बालौर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में बालौर गांव के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने तुलसी के पौधे लगाकर अपनी खुशी जताई। इस अवसर मंदिर में पूरा दिन भजन-कीर्तन व दीपोत्सव किया गया। हालांकि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था लेकिन गांव में एक दुखद घटना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह आयोजन कुछ समय बाद किया जायेगा।

सोमवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने गांव की शुभता के लिए मंदिर परिसर में तुलसी के पवित्र पौधों का पौधारोपण कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी जताई। इस अवसर मंदिर समिति के सदस्य तरूण यादव, हरपाल यादव, कृष्ण यादव व शिवानी शर्मा ने तुलसी का पौधारोपण किया।


More Stories
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड