
चंडीगढ़/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। हाईकोर्ट इस याचिका पर वीरवार को सुनवाई करेगा।
दुष्यंत चौटाला ने याचिका में बताया कि उनकी तथा उनके परिवार की जान को खतरा है और ऐसे में पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि वह उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराएं। याचिका में दुष्यंत ने कहा कि जब वह जींद में एक राजनीतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। उस समय उनके फोन पर एक कॉल आई। इस कॉल को उनके सहायक ने उठाया तो फोन करने वाले ने अपना नाम पवन बताया और कहा कि वह दुबई से फोन कर रहा है। इसके बाद फोन पर उनके सहायक को धमकी भरे अंदाज में कहा कि चौटाला को कह देना चुनावी रैलियों में ज्यादा न बोले। यदि बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। जिस व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया था उसने खुद को दुनिया के सबसे बड़े गैंग पाबलो एस्कोबार गैंग का सदस्य बताया है।
धमकी मिलने के बाद दुष्यंत ने हरियाणा के डीजीपी व जींद के एसपी को सूचना भेज दी है। जींद के एसएसपी अश्विन शैणवी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की तरफ से उन्हें मैसेज कर शिकायत की गई है, हालांकि इस मामले में उन्हें लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है, ऑडियों जरूर मिली है। इस संदर्भ में उनसे बात हुई है। वह इस मामले की लिखित में शिकायत दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर रही है।


More Stories
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान