मानसी शर्मा / – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे। लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ। शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है। पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मणिपुर से शुरू किया। इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता को एकजुट करना है। क्योंकि BJP-RSS पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन
आपको बता दें कि आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पांचवा दिन है। इसी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि देश में फैले ‘अन्याय’ के खिलाफ जारी इस ‘न्याय यात्रा’ में जनता हमारे साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। यह यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे