आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी 60 दिन बाद अरेस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी 60 दिन बाद अरेस्ट

-सपा और कांग्रेस ने आरोपियों के बीजेपी से संबंध के लगाए आरोप

वाराणसी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के मामले में करीब 60 दिनों बाद रविवार को तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों बीजेपी की आईटी सेल से जुड़े हैं। मामले को लेकर विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आरोपियों का सत्तारूढ़ बीजेपी से संबंध होने का आरोप लगाया है। हालांकि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई ने आरोपियों को संरक्षण देने वालों की जांच की मांग की है।

डीसीपी काशी जोन आर. एस. गौतम के अनुसार, आईआईटी बीएचयू की छात्रा अपने दोस्‍त के साथ एक नवंबर की आधी रात बाद हॉस्‍टल से बाहर घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान बुलेट सवार तीन युवकों ने छात्रा और उनके दोस्‍त को रोक लिया था। आरोप है कि युवकों ने छात्रा का मुंह दबाकर गन पॉइंटर पर कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाया और गैंगरेप किया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर बीएचयू और आईआईटी के छात्रों ने सड़क पर उतर कई दिनों तक आंदोलन किया था।
          डीसीपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके मुताबिक तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल ने अपना जुर्म कबूल किया है। छात्रा के बनाए गए वीडियो का पता लगाया जा रहा है।

अखिलेश ने बोला भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने लिखा, ये हैं बीजेपी के दिग्‍गज नेताओं से अभयदान प्राप्‍त वो भाजपाई जिन पर छात्रा के साथ अभद्रता की सीमाएं पार करने का आरोप है। सवाल किया कि क्‍या नारी के सम्‍मान से खिलवाड़ करने की भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।

एक्‍स पर डाला था फोटो
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने एक्‍स पर आरोपियों की फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा, छात्रा से गैंगरेप करने वाले और कोई नहीं बीजेपी आईटी सेल के पदाधिकारी हैं और यही है बीजेपी का दुष्‍कर्मी चेहरा। बता दें कि अजय राय ने घटना में बीजेपी से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी। इसको लेकर उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

’संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई हो’
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई के अध्‍यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि आरोपियों को संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित कर उन पर भी सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रकरण में जल्‍द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, जिससे ऐसे अपराध करने वालों के बीच सख्‍त संदेश जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox