निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा पुलिस का बड़ा दावा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा पुलिस का बड़ा दावा,

-कहा- हत्याकांड में दो संदिग्धों की जल्द गिरफ्तारी संभव

ओटावा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हफ्ते भर में निज्जर हत्याकांड से जुड़े दो संदिग्धों को कनाडा पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल भारत और कनाडा के बीच हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड बड़े विवाद का विषय बना हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कथित संदिग्ध फिलहाल पुलिस सर्विलांस पर हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

निज्जर हत्याकांड के बाद से ही कनाडा में हैं दोनों संदिग्ध
कनाडा के मीडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों संदिग्धों ने निज्जर की हत्या के बाद से ही कनाडा नहीं छोड़ा है और उसके बाद से ही पुलिस उन पर नजर रखे हुए है। जांच टीम ने मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी होने की बात कही लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि बीते जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडा के पीएम ने भारत पर लगाए थे आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में कनाडा की संसद में बयान जारी कर आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ है। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया था।

इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भी तनाव आ गया है। बुधवार को कनाडा की पुलिस ने बताया कि जब आरोप तय हो जाएंगे, उसके बाद निज्जर हत्याकांड में कथित संदिग्धों की संलिप्तता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निज्जर हत्याकांड पर बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि कनाडा ने अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox