गरीबों को कंपकपाती ठंड से बचाने का बीड़ा उठा रही पायल लाठ   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरीबों को कंपकपाती ठंड से बचाने का बीड़ा उठा रही पायल लाठ   

मिशन राहत के तहत गनियारी हॉस्पिटल पहुंची एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की टीम

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/ – पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गनियारी अस्पताल बिलासपुर में 300 जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए ब्लैंकेट, स्वेटर, और बिस्किट वितरित किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को संक्रमणों और सर्दी से बचाकर उन्हें जानलेवा ठंड से निजात दिलाना था।

इस अवसर पर फॉउंडेशन की संस्थापिका पायल लाठ ने कहा कि यह समर्पित कदम मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। विशेषकर, इस ठंड में यह उपहार एक महत्वपूर्ण सेवा साबित हुई है जो हर समाज में मदद पहुंचाने का उद्देश्य रखता है। एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया इस नेक कार्य में पूनम अग्रवाल, राजवीर लाठ एवं श्रुति केडिया खेड़िया की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सर्दी में गरीब परिवार के लोगों की हालत खराब को देखते हुए पायल एक नया फॉउंडेशन की संस्थापिका पायल शब्द लाठ शहर और आसपास के गाँवों में जरूरतमंदों को लगातार गर्म कपड़े वितरित कर रही हैं। पायल का कहना है कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब कंपकपाती ठंड में कैसे रात काटते हैं, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी दर्द को समझते हुए पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन गरीबों में गर्म कपड़े बांटने का काम करती आ रही है। मेरी सलाह है कि हम सभी को गर्म कपड़ों का दान देकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबों की दुवाएं लेकर हम अपना जीवन धन्य कर सकते है। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन गरीब लोगों में स्वेटर, जैकेट और शॉल गरीबों को प्रदान करती आ रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox