रामलला का किसे कराया जाएगा सबसे पहले दर्शन?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामलला का किसे कराया जाएगा सबसे पहले दर्शन?

मानसी शर्मा /- अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में तमाम वीआईपी और वीवीआईपी को न्योता दिया गया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के सेक्रेटरी मिलिंद परांदे ने राम मंदिर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मिलिंद परांदे ने बताया कि 22 जनवरी को पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ-साथ 7 से 8 हजार लोग उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंने वाले हैं। उसके बाद 23 जनवरी से आम लोग राम लला का दर्शन कर सकेंगे। जिसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार से भी हजारों लोग अयोध्या में राम लला के दर्शन करने आएंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए जो लोग हैं उनको सबसे पहले राम लला का दर्शन कराया जाएगा।

इन्हें कराया जाएगा दर्शन

मिलिंद परांदे ने जानकारी दी कि विश्व हिंदू परिषद बिहार से उनलोगों को राम लला का दर्शन कराने ले जाएगी, जिनके परिवार के सदस्य राम मंदिर बनाने के आंदोलन से जुड़े हुए थे और जिन्होंने अपना बलिदान दिया था। विश्व हिंदू परिषद खासतौर पर ऐसे परिवार को अयोध्या ले जाकर राम लला का दर्शन करवाएगी। बिहार में विश्व हिंदू परिषद तेजी से इसकी तैयारी भी कर रही है। मिलिंद परांदे ने कहा कि इसी को लेकर हमलोग पटना पहुंचे हैं।

रहने की भी की गई व्यवस्था

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अयोध्या जाएंगे उन्हें रहने में कोई दिक्कत नहीं हो इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने तैयारी कर ली है। हमलोगों ने बिहार से वैसे बलिदानी परिवार के सदस्य को राम लला का दर्शन कराने का योजना बनाई है जो राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox