24 व 25 दिसंबर को बीआरजी ने 5 बड़ी रन में गाड़े सफलता के झंडे, जीते ईनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

24 व 25 दिसंबर को बीआरजी ने 5 बड़ी रन में गाड़े सफलता के झंडे, जीते ईनाम

-बीआर जी ने 24 दिसंबर कैलास मैराथन नोएडा, स्टेडियम रन फरीदाबाद, 25 दिसंबर को नोएडा से ग्रेटर नोएडा दौड, दिल्ली स्टेट मास्टर्स जे एल एन स्टेडियम और हरियाणा स्टेट मास्टर्स खेल, गुडगाँव स्टेडियम में बहादुरगढ़ का नाम किया रोशन

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/ – बीते दो दिन में बहादुरगढ रर्नस ग्रुप ने वो कर दिखाया जो किसी भी कल्ब का सपना होता है। अब इसमें कोई अतिश्योक्ति नही रही है कि बीआरजी ग्रुप जहां भी जाता है अपनी पहचान छोड़कर आता है, उसी कडी मे बीते रविवार और सोमवार को हुए छोटी और बडी दुरी की दौड़ मे न केवल बीआरजी ने अपनी छाप छोड़ी है बल्कि सफलता के अपने झण्डे गाडे हैं।

नोएडा के सेक्टर-71 कैलाश हॉस्पिटल द्वारा न्यू भारत फिट भारत अभियान के तहत आयोजित ग्रैंड कैलाश मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के 1000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इस मैराथन दौड़ मे बी आर जी गुप से 70 धावक रन में उतरे जिसमे 12 धावको ने टाप 3 मे स्थान प्राप्त किया।
         इस संबंध में दीपक छिल्लर ने बताया कि 5 किमी दौड मे वीरू कुशवाह ने तृतीय स्थान, परवीन कुमार (नील) ने 30 $ आयु वर्ग मे प्रथम स्थान, हितेश अहलावत ने द्वितीय, सुनील ने 40$ मे दूसरा स्थान, अजय नागपाल ने 50$ में द्वितीय स्थान, रणबीर सांगवान ने 55$ आयु वर्ग में तीसरा स्थान, मुन्नी देवी ने 70 $ आयु मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही 10 किमी की दौड़  में आसिफ ने तृतीय स्थान, ब्रह्म प्रकाश मान ने 55$ आयु वर्ग मे प्रथम स्थान, पुनम अग्रवाल आयु वर्ग में में द्वितीय स्थान, शालू ने आयु वर्ग मे तृतीय स्थान हासिल किया। बिजय सिंह ने 10 किमी दौड़ में पेसर की भुमिका निभाई। दीपक छिल्लर व डा. किरण छिल्लर बतौर अम्बेस्डर बुलाया गया।
        वही रविवार को ही फरीदाबाद मे आयोजित स्टेडियम रन मे बादल तेवतिया 3 घंटे की दौड़ में 39.65 किमी पहला स्थान, परवीन सांगवान द्वितीय 37 किमी 3 घंटे की दौड़, मयंक शर्मा 58.24 किमी 6 घंटे की दौड़ में प्रथम, मुकेश कुमार 57.82 किमी 6 घंटे की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज छिल्लर, अरुण बिजयरन, सुमित राणा ने 3 घंटे की दौड़ पूरी की।
         लम्बी दुरी की 7वीं क्रिसमस दौड़ नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 25 दिसंबर को 25 चयनित खिलाडियों को लेकर कराई गई। बी आर जी ग्रुप से शलभ खरे, नवीन राणा, दीपक छिल्लर, कौशल शर्मा ने की जिसका फ्लैग आफ दीपक छिल्लर और दीपक मेहरा ने किया।
         25 दिसंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली मास्टर्स एथेलेटिक चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने अपने आयु वर्गो में भाग लिया और ढेरो पदक जीते।
         बिमला सांगवान ने 70$ में 800मी. व 400मी. दौड़ और शॉट पुट में स्वर्ण पदक, मुन्नी देवी ने 70$ आयु वर्ग में 800 मीटर में स्वर्ण पदक, ईश्वर सिंह सांगवान ने 65$ में 5000 मीटर रेस वाक में रजत व शॉट पुट में स्वर्ण पदक, नरेश कुमार शर्मा ने 65$ में 800 मीटर दौड़ कांस्य पदक व 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, मुकेश कुमार दहिया ने 55$ में 800 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर में तीन स्वर्ण पदक, राजेश कुमार ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 5000 मीटर में रजत पदक धर्मबीर सैनी ने 45$ में 800 मीटर, 1500 मीटर में कांस्य पदक तथा 5000 मीटर में स्वर्ण पदक, प्रवीण कुमार सांगवान ने 40$ में 10000 मीटर, 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, नरेंद्र कुमार जांगड़ा ने 10000 मीटर में रजत पदक 5000 मीटर में स्वर्ण पदक, सन्नी डागर ने 1500 व 400 मीटर मे कांस्य पदक, चदन ने 400 मीटर मे ब्रोंज, शालू डुडेजा ने 40$ में 10000 मीटर स्वर्ण पदक व रोशनी डबास ने कांस्य पदक, गुलाब सिंह ने 35$ में 10000 मीटर में रजत पदक, अजय कुमार शर्मा ने 5000 मीटर रेस वाक में स्वर्ण पदक व 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। साथ  ही गुडगाँव मे आयोजित हरियाणा स्टेट मास्टर्स खेल मे सतपाल रायका 5000 मीटर मे कास्य, सिकंदर लाम्बा ने 800 व 1500 में रजत पदक जीता सभी मास्टर्स मे चयनित खिलाडी 13 से 18 फरवरी को नेशनल खेलने पुणे जाएगें। सभी धावकों ने विभिन्न रनों में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए बहादुरगढ रनर्स ग्रुप और बहादुरगढ शहर का नाम रोशन किया। शहरवासियों व खेल संगठनों ने उनकी इस उपलब्धि ढेरों शुभकामनाऐं व बधाई दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox