कॉमेडियन नील नंदा का निधन , नील की मौत से फैंस को झटका 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉमेडियन नील नंदा का निधन , नील की मौत से फैंस को झटका 

मानसी शर्मा / –  भारतीय मूल के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा अब हमारे बीच नहीं रहे है। उन्होंने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि नील नंदा की मृत्यु कैसे हुई। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

 कॉमेडियन नील नंदा का निधन

दरअसल कॉमेडियन नील नंदा का आज निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके मैनेजर ग्रेग वाइस ने दी। उन्होंने बताया कि  उन्हें ये बताने में काफी दुख हो रहा है कि 11 सालों से मेरे क्लाइंट रहे नील नंदा का निधन हो गया है। बता दें कि, नील भारतीय मूल के थे और लॉस एंजिल्स में रहते थे। उन्हें कॉमेडी करने का बहुत शौक था, इसीलिए उन्होंने इसे अपना पेशा बना लिया। उनके कॉमेडी वीडियो लोगों को खूब पसंद आते थे।

नील की मौत से फैंस को झटका

नील नंदा की मौत की खबर से फैंस और फ्रेंड्स काफी दुखी हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रृद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई नील को नम आंखो से विदाई दे रहा है। वहीं हर कोई ये जानने के लिए बेचैन है कि इतनी कम उम्र में आखिर नील को ऐसा क्या हुआ कि वो दुनिया से ही चल बसे।

कुछ दिन पहले मनाया था 32वां जन्मदिन

बता दें कि नील नंदा सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते थे। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, नील का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर अभी सिर्फ 7 हजार सबस्क्राइबर ही है। वो अपनी स्टैंड अप वीडियोज को यहां अपलोड किया करते थे।  कुछ दिन पहले ही नील नंदा ने अपना 32वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल की एडम डिवाइन हाउस पार्टी में प्रदर्शित होने के लिए जाना जाता है। वह अटलांटा, जॉर्जिया में रहने वाले भारतीय आप्रवासी माता-पिता के पुत्र थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox